Friday 1 March 2013

शालीनता

शालीनता अकलतरा में


बचपन में अकलतरा अपने सौहाद्रता, सौजन्यता, प्रेम, सेवा, त्याग, सदभावना,
मिलनसारिता, अनेकता में एकता, और सबसे ऊपर अपने विनम्रता के लिए
जाना जाता था। शांत, सौम्य वातावरण में लोगो का मेल मिलाप सभी त्यौहारों में
दशहरा, दीपावली, भोजली, दुर्गा उत्सव,की बात अलग हैं, अकाल में कुएं से पानी
निकालते समय भी बाटते देखा प्रेम को खुले हाथों निर्विकार।

यह क़स्बा बाम्बे हावड़ा मुख्य रेल लाइन पर बिलासपुर से २८ कि.मी.दूर स्थित।

*****कल*****

बखरी गए थे क्या चन्दा के लिए?
पूछते थे नगर सेठ मुस्कुराकर
एक रूपया कम लिखना
महाराज के चंदे से

*****आज *****
१*
कल तक ऐतबार था जिन दोस्तों पर
अज़ीज़ थे
मैं भी था महफिलों में
आज मुंह फेर लिया मेरी लाचारी पे
लगते है अजीब
निकल जाते हैं सामने से
मुस्कुराकर
कोई शिकवा नहीं न गिला
न कोई तकलीफ
अब मैं उन्हें जान गया।

२**
लगता है सांस थम जायेगी
थाम लेता हूँ दम
कल तक दस्तक देता था
पत्नि और भाई के लिये
आज
ऐतबार हो गया खुद पे
खुदा से ज्यादा
मैं जानता हूँ
लोग आयेंगे
मुझसे मिलने
तब मैं मुंह फेर लूँगा

०२. ०३. २०१३
मित्र अनिल जैन को समर्पित
चित्र गूगल से साभार

[ बखरी अर्थात श्री राहुल कुमार सिंह जी *सिंहावलोकन * का घर ]
[ महाराज अर्थात श्री राजेंद्र कुमार सिंह जी या श्री सत्येन्द्र कुमार सिंह जी ] 

14 comments:

  1. बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति,आभार.

    ReplyDelete
  2. बदल जाये अगर दुनिया,बदल जाने दीजिये
    मुहं फेर ले गर दुनियां,कोई बात नहीं,आप ना फेरिये !-बहुत अच्छा प्रस्तुति
    latest post मोहन कुछ तो बोलो!
    latest postक्षणिकाएँ

    ReplyDelete
  3. एक वो भी दीवाली थी एक ये भी दीवाली है
    उजड़ा हुआ गुलशन है रोता हुआ माली है

    ReplyDelete
  4. आज
    ऐतबार हो गया खुद पे
    खुदा से ज्यादा
    मैं जानता हूँ
    लोग आयेंगे
    मुझसे मिलने
    तब मैं मुंह फेर लूँगा.

    सुंदर भावपूर्ण प्रस्तुति.

    ReplyDelete
  5. सुंदर रचना और अहसासात की अभिव्यक्ति

    ReplyDelete
  6. बहुत सुन्दर प्रस्तुति

    ReplyDelete
  7. सुन्दर रचना..

    ReplyDelete
  8. If you are dangerous more or less learningBuying A Car With Bad Credit account,
    you must keep in an auto group and Make for it to you so you
    do not Have got to Journey from computer storage to memory.
    So, you'd Wish to Detect out how to buy a are more than Happy to lodge customers from all ends of the credit spectrum.

    Here is my site - how to buy a car with bad credit
    my webpage - buy a car with bad credit

    ReplyDelete
  9. सुन्दर प्रस्तुति... बधाई

    ReplyDelete
  10. वक़्त भरोसा नहीं. सब कुछ बदल देता. संवेदनशीलता, रिश्ते... सब कुछ. शुभकामनाएँ.

    ReplyDelete
  11. "KOE DOST HAI N RAKIB HAI ,TERA SHAHAR KITNA AZIB HAI" ko chalo kyun kah le,"sabhj dost hain sabnhi adib hain mere dil me hai ,mere khatib hain" AZIZ KI TARAF SE HOLI KI HARDIK SHUBHKAMNAYEN,SADAR

    ReplyDelete
  12. सटीक और वर्तमान का सार्थक सच
    सुंदर प्रस्तुति
    बहुत बहुत बधाई

    आग्रह है मेरे ब्लॉग jyoti-khare.blogspot.in
    में सम्मलित हों ख़ुशी होगी

    ReplyDelete
  13. sahi bat kai bar aise bhi pal aate hain jivn me ....

    ReplyDelete