Wednesday 4 April 2012

अर्पण



राही नाव चलाये
माझी जावे पार
भक्त अर्पन के लिये
प्रतिमा लाये हार


पानी आग लगाये
ज्योत बुझाये प्यास
गंगा प्यासे से मांगे
गंगाजल की धार


दुश्मन प्रीत बढ़ाये
मीत करे दिल चाक
जीवन मृत्यु से मांगे
पल दो पल का प्यार

25/03/1978
परम मित्र रमाकांत झा जी को समर्पित
चित्र गूगल से साभार